(मोहम्मद शाहेनूर हदन,”क्राइम जसूस”)
रेनुकूट/सोनभद्र ।
शिवरात्रि के दिन रेेनुकूट मेंं निकल रहे शिव बारात में एक शिव भक्त को रेनुकूट सब्जी मंडी के सामने अतिशबाजी के चपेट में आगया था ,जिदमे उसके आंख मे गंभीर चोट आई थी।
घायल हुए युवक गोलू पुत्र मुकेश पता सब्जी मंडी का रहने वाला है, इस लडके का इलाज फिलहाल बनारस में चल रहा था पर उसको वह से लखनऊ के लिए रेफर किया जा रहा है , जिसमें इलाज के लिए काफी पैसा लग रहा है इस संबंध में कल देेेर शाम को समाजसेवी व समाजवादी पार्टी नेता अमरेंन्दर सिंह उस लड़के के घर सब्जी मंडी गए थे और उनके घर वालों से मिलकर अपना दुख प्रकट किया था और साथ में सभी नगर वासियों से आर्थिक सहायता के लिए अपील भी की थी ।
इस अपील के पश्चात उनके पास 21 हजार रुपए सहायता हेतु आये ।

जिसको लेकर आज (13 march) श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमती बिंदु गिरी,श्री शेख जलालुद्दीन, श्रीं नसीम खान श्री उमा नाथ शर्मा आदि लोग पीड़ित परिवार से मिल कर धनराशि उनके हवाले किया और उनलोगों द्वारा और आवश्कता पड़ने पर और भी सहायता करने की बात कही गई।

