चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
आज सुबह से पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर क्षकैलाश मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर मैं महिलाएं बच्चे व दर्शनार्थियों का भीड़ उमड़ पड़ा।
महिलाएं अपने बच्चे व परिजनों के साथ हाथ में पूजा की डोलची लोटा में दूध मेवा मिश्रीत गंगाजल और प्रसाद लेकर मंदिर में जाकर विधिवत जल प्रसाद अर्पण हवन पूजन कर अपने परिवार और बच्चों की खुशहाल और तरक्की के लिए प्रभु शिवजी से विनती और पूजन अर्चन की।
इस दरमियान सभी मंदिरों में परिजनों के बच्चे मंदिर प्रांगण के अंदर खेलते कूदते नजर आए तो कुछ दर्शन आरती अपने परिजनों के साथ मंदिर में सेल्फी लेते नजर आए सभी मंदिरों में खुशी का माहौल था।
थाना प्रभारी नवीन तिवारी जी स्वयं सभी मंदिरों पर दौरा करते नजर आए साथ ही साथ सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी नजर आए हर तरफ खुशी का माहौल था
*पावन पर्व महाशिवरात्रि में सभी मंदिरों में महिलाएं बच्चों व दर्शनार्थियो का हुजूम जल डालने मत्था टेकने के लिए उमड़ा भीड़*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, March 11, 2021 8:55 AM
---Advertisement---

