दुद्धी में बैडमिन्टन व वॉलीबॉल कोर्ट का हुआ उद्घाटन।

By:

On: Wednesday, March 10, 2021 6:20 PM

---Advertisement---

(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)

दुद्धी/सोनभद्र।
10 मार्च सोमवार को पू0मा0वि0 कन्या दुद्धी प्रथम के परिसर में वॉलीबॉल व बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन हुआ।

मुख्य अतिथि श्री राजकुमार अग्रहरि चेयरमैन,दुद्धी ने वॉलीबॉल कोर्ट एवं विशिष्ट अतिथि श्री आलोक कुमार यादव(खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुद्धी) ने बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया।इस अवसर पर चेयरमैन श्री अग्रहरि ने कहा कि आज के परिवेश में स्वस्थ व नीरोग काया सबसे आवश्यक है। इसके लिए खेलकूद ,शारीरिक व्यायाम बेहद जरूरी है।

नगर पंचायत की तरफ बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में जो भी आवश्यकता हैं उन्हें पूरा करने का पूरा प्रयास रहता है व आगे भी रहेगा।साथ ही उन्होंने मैदान में फ्लड लाइट की भी व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया।खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक कुमार यादव ने कहा कि बच्चों एवं शिक्षकों दोनों के लिए खेलकूद नितान्त आवश्यक है।ब्लॉक दुद्धी के परिषदीय बच्चे प्रदेश स्तर तक बेहतरीन प्रदर्शन करते आये हैं।साथ ही उन्होंने खेल शिक्षक यशवंत सिंह के खेल के प्रति निष्ठा को भी सराहा।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शकील अहमद,नीरज कुमार,अवधेश कन्नौजिया, यूसुफ अंसारी,खेल शिक्षक यशवंत सिंह, संजीव, शिवनाथ, शेष कुमार,राजेश कन्नौजिया, मनोज यादव,अजीत कुमार,दयाशंकर,लोकपति वर्मा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment