*पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,*
_सोनभद्र-
उमेश कुमार सिंह
थाना अनपरा अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राष्ट्रीय राज्य मार्ग के समीप सिधहवा में पिकअप से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। इस दौरान घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम करने का प्रयास किया लेकिन सूचना पाते ही अनपरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया,
जबकि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही हैं।मृतक की पहचान पन्नालाल दुबे पुत्र रामधनी दुबे उम्र तकरीबन ५५वर्ष निवासी सिंगरौली मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है।_

