अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक की मौत

By:

On: Tuesday, March 9, 2021 5:37 AM

---Advertisement---

वैनी (विनय सिंह चंदेल)सोनभद्र:अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी । घटना मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत चौकी पास मुख्य मार्ग की है । अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक गरीब युवक की मौत हो गई ।सुअरसोत निवासी राममुरत उर्फ पुटुल जायसवाल पुत्र रामचरित्र जायसवाल 40 वर्ष प्रत्येक दिन खलियारी काम करने आते थे । सायंकाल किसी न किसी वाहन से घर जाते थे ।सोमवार की शाम भी काम करके लोगों के चर्चा के अनुसार अज्ञात ट्रैक्टर से देर रात खलियारी से घर के लिए चले मंगलवार की सुबह उनकी लाश रोड के किनारे मिली । वैसे देखने पर यहीं प्रतित होता है कि दुर्घटना मुख्य मार्ग पर हुई है । लाश को खींचकर किनारे किया गया है । धीरे धीरे लोगों की भीड़ लग गई । सूचना पर मांची इंस्पेक्टर विरेन्द्र कुमार वर्मा चौकी इंचार्ज अजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंच कर लाश का पंचनामा कर अग्रीम कार्रवाई मे जूटे । गरीब राममुरत उर्फ पुटुल अपने पीछे तीन लड़की दो लड़के छोड़ गए हैं। जिसमें केवल एक लड़की की शादी कर पाए थे ।आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि उनकी पत्नी कैसे सम्भाल पाएगी भविष्य के गर्त मे है ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment