वन विभाग ने 8 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा

By:

On: Friday, March 5, 2021 3:58 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल ब्लॉक के ढेढ़ी ग्राम मे गुरुवार की शाम आवासीय बस्ती के पास मगरमच्छ की लाल-लाल आंखें देख लोगों मे भय का माहौल बन गया। विशाल जीव को बस्ती मे देखकर बस्ती के कुत्ते भोंकने लगे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना घोरावल वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय और पुलिस हेल्पलाइन को दिया। लगभग एक घंटे तक लोग परेशान रहे। उसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लगभग 8 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़कर कब्जे में किया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। प्राप्त सूचना के अनुसार ढेढ़ी ग्राम मे गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे बोधाई हरिजन के घर के पास मगरमच्छ देखने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना वन विभाग को दिया गया। वन विभाग की टीम वन दरोगा नीटू शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल में छोड़ा गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर डोरीहार ग्राम में मगरमच्छ रामकृत मौर्य के घर के आंगन के पास से पकड़ा गया था। इस तरह बेलन नदी का पानी सूखने के बाद जलीय जंतु आवासीय एरिया मे प्रवेश करने से लोगों मे दहशत है। इस संबंध मे वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया की भोजन और पानी की तलाश में मगरमच्छ भटक कर आवासीय एरिया की तरफ आ रहे हैं। इसलिए बेलन नदी के आसपास के ग्राम के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment