गुंडा टैक्स वसूलने वाले अपराधीयों को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी  
गुंडा टैक्स वसूलने वाले अपराधीयों को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली/ मोरवा अनपरा मोरवा रोड पर आने जाने वाले भारी वाहनों से गुंडा टैक्स वसूलने वाले दो पेशेवर बदमाशों को गिरफ्त में लेते हुए मोरवा पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है सीधी निवासी फरियादी ट्रक चालक कि शिकायत पर टीआई मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने भूसा मोड़ के निकट पीछा करते हुए लाठी-डंडे हाकी से लैश ब्रेजा कार में सवार ऋतुराज शर्मा पिता चुन्नू शर्मा निवासी मोरवा एवं हसन रजा पिता मुमताज निवासी मोरवा को गिरफ्त में लेते हुए धारा 341 294 327 447 34 के तहत आपराधिक मामला दर्द कर न्यायालय पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर सरनाम सिंह प्रधान आरक्षक डीएन सिंह बृहस्पति पटेल अशोक सिंह अरविंद चौबे आरक्षक संजय परिहार राहुल चौहान त्रिभुवन मिश्रा शामिल रहे पेशेवर जुआरी हैं दोनों आरोपी हासिल जानकारी के मुताबिक गुंडा टैक्स वशूलने वाले दोनों आरोपी पेशावर जुआरी हैं जो अनगिनत बार जुआ के मामले में पकड़े जा चुके हैं

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment