के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
32 वें वर्षगांठ के अवसर पर गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम वासी सेवा आश्रम चोपन में तीन दिवसीय जनपद के प्रमुख दुर्लभ पौराणिक ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण स्थलों की चित्र प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जनपद के प्रख्यात शिक्षाविद डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी के अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ
। चित्र प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस अजय कुमार राय पीएसी कमांडेंट सोनभद्र रहे । गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी में श्री राम पुरी जी महाराज निरंजनी पंचायती अखाड़ा, नागाश्री प्रयाग गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय संत सुरक्षा मिशन के सचिव श्री कृष्ण केशव दास जी महाराज उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनपद के प्रथम विधायक पंडित बृज भूषण मिश्र ग्राम वासी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम शुभारंभ के पश्चात उपस्थित सभी अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों ने ग्राम वासी सेवा आश्रम में लगाए गए चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें जनपद के सभी प्रमुख प्राचीन देवालय पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल जलप्रपात भित्ती चित्र फॉसिल्स एवं औद्योगिक इकाइयों तथा जलाशयों के चित्र को लोगों ने देखा और अपने गौरवशाली जनपद से परिचय कराने हेतु गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट को धन्यवाद दिया । चित्र प्रदर्शनी अवलोकन के पश्चात जनपद सोनभद्र ने अब तक क्या खोया क्या पाया विषय पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने गोष्ठी के माध्यम से अपने अपने विचार रखे जिसमें वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश द्विवेदी ,वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ,उमेश मिश्रा , राजेश त्रिवेदी आदि ने जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार रखे । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरसिंह त्रिपाठी, विद्या शंकर पांडे , संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह ,मंडल अध्यक्ष डाला दीपक दुबे, अमरनाथ सिंह, बिंदु पांडे ,अमरावती देवी इत्यादि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे । चित्र प्रदर्शनी में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के कार्यकारी सदस्य राजेश अग्रहरी कार्यक्रम संयोजक मनीष तिवारी ट्रस्ट के संपादक धर्मेंद्र कुमार राजू, अनुपम त्रिपाठी, प्रशांत मिश्रा, प्रभा शंकर त्रिशूलधारी, विवेक, रूबी गुप्ता, विकास चौबे ,प्रदीप गिरी, अभिषेक केसरी व्यवस्था में लगे रहे कार्यक्रम का संचालन करते हुए गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि सोनभद्र जनपद देश की आत्मा है सोनभद्र को बचाकर ही देश को बचाया जा सकता है।

