(सेराजुल हुदा,”क्राइम जसूस”)
विंढ़मगंज/सोनभद्र | थाना क्षेत्र के महुली स्थित शिवम इण्टर कालेज में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के नये नये गुरु सिखाये गये |
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विंढ़मगंज थाना के एस आई संजीव कुमार राय ने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा छात्राओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षा प्रदान के नये नये अभियान चलाए जा रहे हैं |
सुरक्षा की दृष्टि से महिला हेल्प लाईन ( 181 ), वूमेन पावर लाईन ( 1090 ), मुख्यमंत्री जन शिकायत ( 1076 ) एवं चाइल्ड हेल्प लाईन ( 1098 ) आदि नम्बर जारी किये गये हैं | इस मौके पर महिला का॰ प्रिंसी सिंह सेंगर, महिला का॰ बरदानी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे |

