दुद्धी विकासखंड के मल्देवा ग्राम में भव्य श्री राम कथा आयोजन का हुआ शुभारंभ, प्रभु श्री राम के जयकारों से गुजा कस्बा,

By:

On: Tuesday, March 2, 2021 2:50 PM

---Advertisement---

कलश यात्रा के साथ भगवान प्रभु श्री राम सीता व राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी निकालकर कस्बे में किया भ्रमण

दुद्धी(ravi singh)सोनभद्र| क़स्बे से सटे ग्राम मल्देवा के प्राचीन शिव मंदिर पर आज श्री रामकथा का भव्य शुभारंभ किया गया| इससे पूर्व श्री राम कथा समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रातः 10 बजे भक्तों के द्वारा शिव मंदिर पर एकत्रित होकर श्रद्धालुओं
, माताओं बहनों ने भगवान प्रभु श्री राम माँ सीता ,लक्ष्मण व हनुमान सहित राधा कृष्ण की नृत्ययुक्त मनमोहक झांकी कस्बे में निकाली गई |सभी भक्तजनों ने शिवाजी मराठा तालाब पर जाकर विधि अनुष्ठान से कलश पूजा की तत्पश्चात सभी माताओं बहनों ने शिवाजी तालाब से कलश में जल उठाकर पूरे कस्बे के सभी मंदिरों में मत्था टेक दर्शन किया| इसके बाद कथा स्थान मल्देवा शिव मंदिर पर जाकर शोभा यात्रा समाप्त हुई। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि सायं 6:00 बजे प्रसिद्ध कथावाचक दिलीप भारद्वाज के द्वारा सुंदर कथापाठ कार्यक्रम प्रारंभ होना है जिसमें सभी हिंदू परिवार के श्रद्धालुओं को उपस्थित हो| कलश यात्रा में आयोजन समिति में मुख्य संयोजक डॉ हर्षवर्धन कुमार ,सहसंयोजक राजेश्वर प्रसाद राजा बाबू, रामपाल यादव ,अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, उपाध्यक्ष वीर अभिमन्यु प्रजापति महामंत्री आलोक जयसवाल ,कोषाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ,मंत्री शिवशंकर प्रजापति ,संगठन मंत्री मनीष जायसवाल, प्रभाकर प्रजापति प्रचार प्रसार मंत्री, सूर्य प्रकाश जायसवाल ,सोनू ,कानूनी सलाहकार कुलभूषण पांडे ,मार्गदर्शक मनोज मिश्रा राजन चौधरी ,मनोज सिंह बबलू ,दिलीप पांडे एडवोकेट, व्यवस्थापक मंडल उमाशंकर प्रजापति शैलेश जयसवाल, धीरेंद्र कुमार प्रजापति ,रामचरित्र प्रजापति, श्रवण कुमार ,संजय कुमार ,सतीश जायसवाल, कामेश्वर प्रजापति, प्रेम नारायण मोनू सिंह सहित शोभायात्रा में दुद्धी कोतवाली के पुलिसकर्मी एसआई संजय सिंह ,एसआई इनामुल हक कांस्टेबल हृदेश यादव ,पन्ना लाल यादव, नीरज यादव सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment