*संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गयी*

---Advertisement---

 

_सोनभद्र – *उमेश कुमार सिंह*

,रणहोर ग्राम पंचायत में संत रविदास जयंती रविवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बालकेश्वर सिंह जिला पंचायत सदस्य कुलडोमरी व विशिष्ट अतिथि सुभाष खरवार पूर्व आवास विकास राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश सरकार ने संत रविदास के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके एवं बिरहा गायक व गायिका को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर के किया। सरस्वती वंदना के पश्चात बालकेश्वर सिंह ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। रविदास जी सार्वभौमिक भाईचारे में विश्वास करते थे।और उन्होंने ने अपनी रचनाओं तथा शिक्षाओं में एकता का संदेश फैलाया है।आज जब उन्हें याद करते हैं।तो उनकी शिक्षाओं का अनुसरण भी करे संकल्प ले कि उनके दिखाये गये मार्ग पर चलेंगे विशिष्ट अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि सन्त रविदास के कार्यों से पीढ़ियां प्रेरणा लेती हैं। रविदास की भक्ति भावना, आत्म निवेदन की एकाग्रता, निश्छल व निष्कपट व्यवहार की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल गई। संत रविदास जीवन के अंतिम क्षणों तक आध्यात्मिक के क्षेत्र में ख्याति के चरम पर पहुंच गए थे।समाजसेवी आशीष मिश्रा उर्फ बागी ने कहा की सदियों पहले संत रविदास द्वारा समानता सद्भावना और कल्याण पर दिया गया संदेश देश के लोगों को पीढ़ियो तक प्रेरित करेगा।इस अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई भी दी इस अवसर पर संचालनकर्ता अमर सिंह खरवार, जयप्रकाश पाण्डेय, ग्रामप्रधान रणहोर , समाजसेवी राजू यादव उर्फ राजकुमार यादव,मनोहर सिंह,बाबुनंदन भारती, रामेश्वर आजाद,नारायण भारती, त्रिवेणी खरवार, देवीसरण भारती, रामेश्वर राव, एडवोकेट, ,मनोज भारती,रामसूरत गुप्ता,रामअधार गोंड ,संजय सिंह मौर्या, एवं भारी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment