सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अनपरा थाना का किया वार्षिक निरीक्षण

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

अनपरा/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अनपरा थाना का किया वार्षिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखो को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रखरखाव हेतु तथा आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल,वाहनो के संबंध में निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने ,आइजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़,अपराध की घटनाओं पर रोकथाम करने, क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त,काम्बिंग एवं जनचौपाल, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग को प्रभावी तरीके से करने,अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इस अवसर पर अनपरा एसएचओ विजय प्रताप सिंह, एसएसआइ मनोज ठाकुर,रेनुसागर चौकी इंचार्ज वंश नारायण राय सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment