अनिल जायसवाल (संवाददाता)
डाला सोनभद्र,आज दिनांक 23:02:2021 से विकास खण्ड चोपन के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का बैच वार दो दिवसीय प्रशिक्षण *(आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, समृद्ध हस्तपुस्तिका, प्रिंट रिच मैटेरियल एवं गणित किट आधारित)* *का शुभारंभ आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी
महोदय द्वारा किया गया! प्रशिक्षण का अवलोकन आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा किया गया, साथ ही आपके द्वारा शिक्षकों व एआरपी का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को अपने विद्यालयों पर इन सभी माॅडयूल के सापेक्ष ससमय कार्य करने हेतु अभिप्रेरित किया गया!
प्रशिक्षक के रूप में एआरपी मनीष कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, नीलमणि मिश्रा, डाॅ० अरविन्द द्वारा कार्य किया जा रहा है! प्रशिक्षण में तकनिकी सहायक मनोज पाल, चन्द्रमणि व एसआरजी विद्यासागर उपस्थित रहे!

