सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन पांच दिन पहले मीटर लगा वर्षों पुर्व

By:

On: Friday, June 26, 2020 10:01 AM

---Advertisement---

सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन पांच दिन पहले मीटर लगा वर्षों पुर्व

सोनभद्र- प्रधानमंत्री के बिशेष रुप से गरीब परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन कर घरों को रौशन करने की योजना सबस्टेशन शाहगंज के डोहरी गांव में अधिकारियों की लापरवाही से जमिनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही हैं। गुलपत्ती उम्र लगभग 80 वर्ष के पति व पुत्र दोनों की मृत्यु हो चुकी हैं परिवार में बहू व पोता, पोती हैं। गुलपत्ती का पोता अवधेश ने बताया कि वर्ष पुर्व ही घर पर बिजली का मीटर लगा दिया गया कहने के बावजूद भी विजली का तार नही जोडा गया इस बीच केरोसिन तेल भी मिलना बंद हो गया जिससे पुरा परिवार आर्थिक तंगी के कारण अंधेरे में रहने को विवश रहा। जब बिजली विभाग के आधा दर्जन कर्मचारी घर पहुंच विजली के बील के रूप में चार हजार रुपये की मांग करने लगे तो तार नही जोडने की बात बताने पर जेल में बंद करने की धमकी तक दे डाली और विरोध करने पर चलते बने। तब इस बात की सूचना समाजसेवी आद्या प्रसाद पांडेय से कहने पर हो हल्ला मचा तो पांच दिन पूर्व बिजली विभाग के

लोगों ने तार जोड दिया लेकिन गुलपत्ती को इस बात का भय सता रहा कि कहीं बिजली का बील जब से मीटर लगा तब से ना देना पडे। शाहगंज सबस्टेशन पर नियुक्त कर्मचारी ही भगवान भरोसे छोड़ जब कार्यक्षेत्र से चलते बनते है तो दुर्रव्यस्था होना लाजिमी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment