चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन बैरियर पर चल रहे रासलीला मंचन के आखिरी दिन वुधवार को रासलीला मंचन कर रहे श्री विषाखारमण विहारी रासलीला वृंदावन के कलाकारों द्वारा मोर नृत्य का अद्भूत नजारा पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया उसके पश्चात भगवान् श्रीकृष्ण और राधा रानी के संग जमकर फूलों की होली खेली गई। आयोजन समिति के तरफ से तीन कुंतल फूलों की व्यवस्था की
गई थी। जैसे ही भगवान् श्रीकृष्ण और राधा रानी के बिच नोकझोंक के साथ फाग शुरू हुआ पूरा पंडाल राधे राधे के जयकारे से गुंजायमान हो गया वहीं बरसाने की मशहूर लठ मार होली का भी दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजेश साहनी ने परिवार सहित गुलाब की फूलों के माध्य्म से होली खेली साथ ही साथ सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ ही नगरवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संजीव तिवारी , विजयानन्द तिवारी, अजय सिंह, राकेश मोदनवाल, सतेंद्र उर्फ गुड्डू मिश्रा, मनोज चौबे, प्रदीप अग्रवाल, सुरेन्द्र चौबे,सुनील तिवारी, राम रामसुन्दर निषाद ,विधाशंकर पांडेय, कैलाश नाथ, धर्म राज सिंह बघेल, विमल साह , ज्ञानेंद्र दत्त पाठक, संजय चेतन, महेन्द्र केशरी, नागेश्वर,धर्मेंद्र जायसवाल, दिनेश जैन, तीर्थ राज शुक्ला, सचिन तिवारी, सोनु मोदनवाल, बृजेश मोदनवाल, विनोद साहनी, प्रदीप गिरी, कमलेशानन्द,अमरनाथ दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय ने किया।

