प्रधानमंत्री के विश्वकर्मा श्रम योजना लोन को यूको बैंक चोपन के प्रबंधक नहीं मानते हैं

---Advertisement---

 

यूको बैंक प्रबंधक ने गरीब ठेला दुकानदार बीरबल को लोन देने से मना करते हुए बैंक से बाहर जाने को कहा
चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम योजना लोन देने से यूको शाखा प्रबंधक चोपन ने आवेदक ठेला दुकानदार बीरबल को 50000 का लोन देने से मना किया और कहा की वह मेरी मर्जी पर निर्भर करता है कि हम किसको लोन दे और किसको नहीं दें तुम्हारे कहने से नहीं दे देंगे तुमको लोन तत्काल बैंक से चले जाओ।
पीड़ित बीरबल ने अपने आवेदन में कहा कि उपरोक्त विषय अंकित योजना के बारे में समाचार पत्र के विज्ञापन द्वारा ज्ञात होने पर हम अपना पूरा कागज लेकर जहां मेरा खाता यूको बैंक में है वहां मैं गया और पेपर की कटिंग दिखाकर बैंक मैनेजर से अनुरोध किया कि सर लॉकडाउन के कारण हम सभी गरीब दुकानदार आर्थिक रूप से तंगी के कगार पर हैं यदि आप इस योजना के अंतर्गत मुझे 50000 का लोन दे देंगे तो हम हम खेला लगाकर कमा कर समय से पहले आपका लोन चुकता कर देंगे परंतु यूको बैंक के शाखा प्रबंधक महोदय द्वारा मेरे साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए कहां की यह सब फर्जी विज्ञापन है हम इसको नहीं मानते और आप के कहने पर हम लोग नहीं दे देंगे और अब बैंक से बाहर चले जाओ
प्रार्थी बीरबल ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत अनुरोध पत्र प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, जिला अधिकारी सोनभद्र, यूको बैंक अंचल प्रबंधक,यूको बैंक के महाप्रबंधक प्रधान कार्यालय को लिखित शिकायत पत्र देकर यूको बैंक चोपन के प्रबंधक द्वारा किए गए इस अमानवीय व्यवहार पर कार्रवाई और मुझ गरीब ठेला दुकानदार को हस्तक्षेप करके लोन दिलाने की कृपा करें मेरे ऊपर किसी भी तरह का किसी बैंक का कोई कर्ज बकाया नहीं हैं ताकि हम गरीबों का प्रधानमंत्री द्वारा निकाली गई योजनाओं पर विश्वास बना रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment