*कान्हा की बात लीलाएँ देख दर्शक भाव विभोर

---Advertisement---

 

-चोपन बैरियर पर श्रीकृष्ण लीला का सातवें दिन।
चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
वृंदावन से आये श्री विशाखा रमणबिहारी रासलीला मण्डल द्वारा मनमोहक रास की प्रस्तुती की जा रही हैं श्रीकृष्ण लीला के सातवें दिन कान्हा की बाल लीलाएँ देख दर्शक भावविभोर हो उठे।आज सूर्योदय के पूर्व नन्द बाबा जब कान्हा को लिये बिना यमुना जी में स्नान को जाते हैं तो मौका देख कन्हैया -बलराम बाबा के वस्त्र हर लेते हैं।
राधा रानी से मुलाकात के बाद जसोदा मैया भगवान से उन्हें अपने कन्हैया का रिश्ता तय कर के पूरे हर्षोल्लास से उनकी गोद भराई करती है गोद भराई रस्म में मुख्य यजमान प्रदीप अग्रवाल सब परिवार के साथ गोद भराई का रस्म पूरा किया। उसके पश्चात कृष्ण जी अपने सभी ग्वाल सखाओ के साथ माखन चोरी करने जाते है जहाँ गोपी उन्हें पकड़ कर दण्ड दिलाने के लिए माता यशोदा के पास ले जाने का प्रयास करती है पर अपनी चतुरायी से वह गोपी की बांध कर सभी ग्वालो संघ माखन चुराते हुये मनमोहक लीला की प्रस्तुति की।
माखन चोरी के मंचन में कन्हैया गोपियों के घर दहीं माखन की चोरी करते हैं।एक गोपी उन्हें माखन चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ लेती है तो कान्हा उससे छोड़ने का विनय करते हैं लेकिन गोपी जब उन्हें बांधने का असफल प्रयास करती है तो नटखट कन्हैया उसे ही बांध देते हैं और अपनी बाल मंडली को बुलाकर न केवल दहीं माखन खाते हैं अपितु मटकियां भी गिराकर तोड़ देते हैं।।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा,राजेश साहनी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, महेंद्र केसरी, विमल शाह, आनंद अग्रवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, राकेश मोदनवाल ,रामसुन्दर निषाद , विमल साह , विकाश चौबे, दीपक साहनी, नागेश्वर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment