छात्र संघ के चुनाव में नामांकन के पहले दिन ही दिखाया प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ दमखम

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा पीजी कॉलेज में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा। शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के नामांकन में सभी परिषद समर्थित उम्मीदवारों ने अपना दमखम दिखाया। सपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश उर्फ राका ने नामंकन की रैली में छात्रों को एकत्रित कर दमखम दिखया। वही विश्व की सबसे बड़ी छात्रों की संगठन अखिल विद्यार्थी परिषद के पैनल से खड़े सभी उम्मीदवारों ने एक जुटता का परिचय देते हुए अध्यक्ष के लिए कुंवर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष के लिए मनमोहन और महामंत्री के लिए पवित्र जायसवाल से नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के लिए सभी संगठनों ने भव्य रैली निकाली। ABVP की रैली रॉबर्ट्सगंज, चोपन से होते हुई कॉलेज के पास पहुँची। ABVP से अध्यक्ष के लिए कुंवर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष के लिए मनमोहन और महामंत्री के लिए पवित्र जायसवाल ने अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया और मंदिर में माथा टेक कर जितने के लिए प्राथना किया। सभी ABVP के पैनल से लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को माला पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया। छात्र हिट में बात करने वाली और छात्रों में राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रैली से ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि प्रत्याशी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रहे है। ABVP के समर्थन में बीजेपी के बड़े पदाधिकारी भी शामिल रहे। जिसमे पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल के साथ कई पूर्व छात्र नेता रैली में शामिल हुए। वही प्रत्याशियों का कहना है कि छात्रों की हीट की बात उठाने के लिए और उनको कॉलेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं को दिलाने के लिए हम छात्र संघ के चुनाव मैदान में उतरे है। जितने के बाद छात्रों को कॉलेज में कोई समस्या नहीं होगी।
कॉलेज प्रधानाचार्य ने बताया कि जो छात्रों ने नामांकन किया है। उनके पूरे डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है। उनको और उनके प्रस्तावक को ही परिसर में आने की अनुमति है। लगभग 3500 छात्र वोट है।
छात्रों के साथ-साथ छात्राओं ने भी विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। जो भी हो छात्र संघ चुनाव होने से कॉलेज में छात्रों की हिट के मुद्दे उठ जाते है और कॉलेज प्रशासन भी उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए बाध्य हो जाते है नहीं तो कॉलेज प्रशासन अपना मनमाना रवैया अपनाते है। इसीलिए छात्र चुनाव होने चाहिए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment