हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग ने किया पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन।

By:

On: Wednesday, February 17, 2021 10:39 AM

---Advertisement---

(सत्यपाल सिंह'”क्राइम जासूस”)
म्योरपुर/सोनभद्र। 17 फरवरी को हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग, जिला स्वास्थ्य विभाग सोनभद्र एवं किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान मे “दी आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क” म्योरपुर में पुरुष नसबन्दी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में एन.एस.व्ही. विधि द्वारा 09 पुरुषों की बिना चीरा, बिना टांका लगाए नसबंदी की गई। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के यूरोलॉजी विभाग के प्रख्यात शल्य चिकित्सक एंव सेण्टर ऑफ एक्सिलेन्स डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी के प्रमुख डॉ एन. एस. दसीला (एन.एस. व्ही स्टेट ट्रेनर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड) एवं सहायक जय देव सिंह, म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी डा. शिषिर श्रीवास्तव एंव ग्रामीण चिकित्सालय के अधीक्षक डा. डी.पी. सक्सेना, अमित सिंह ने अपनी टीम के साथ सफल नसबंदी ऑपरेशन किया।


डॉ. दसीला ने बताया कि उ.प्र. का सोनभद्र जिला पुरूष नसबंदी के प्रति जागरुकता में विशेष स्थान रखता है। नसबंदी को लेकर पुरुषो में और भी अधिक जागरूकता की आवश्यकता है जिससे वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के संकल्प में अपना सहयोग दे सकें। उक्त शिविर में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. शिषिर श्रीवास्तव ने लाभार्थीयों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने बताया कि पुरूषों का बंध्याकरण बिना चीरा, बिना टंका से किया जाना एक अत्यंत सरल एवं प्रभावी विधि है और भविष्य में अधिक से अधिक पुरूषों को इसके लिए आगे आना चाहिए जिससे इस राष्ट्रीय मिशन को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग के राजेश सिंह, रामचरण, सोमारु सिंह गोड़ का योगदान सराहनीय रहा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment