*नहीं रुक रहा हादसों का कहर, फिर गई एक कि जान

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया

चोपन थाना क्षेत्र में हादसों का कहर जारी है, जिससे लोग बहुत ज्यादा ही चिंतित होने लगे है। वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट् हाइवे को किलर रोड के नाम से जाना जाता है। लेकिन चोपन पूल पर लगातार होते हादसे ने अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। अभिभावकों ने अपने बच्चों को सलाह देना शुरू कर दिया है कि चोपन पूल के पास अगर कोई ज़रूरी काम हो तभी जाए। मंगलवार की सुबह हुए हादसे में रतन लाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का सिर्फ इतना दोष था कि वो अपने परिवार और बच्चे के साथ रोड पार करने के लिए खड़ा था। तभी अचानक एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। 500 मीटर से भी कम की दूरी पर स्थित चोपन सामुदायिक केंद्र पहुँचते-पहुँचते घायल व्यक्ति की साँसे रूक गई। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। मौत की बात सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते-देखते हॉस्पिटल में भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम करवाई में जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now