हिण्डाल्को में श्रद्धाभाव के साथ हुई ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा ।

By:

On: Tuesday, February 16, 2021 1:12 PM

---Advertisement---

(मोहम्मद शाहेनूर हसन ,”क्राइम जासूस”)
रेणुकूट/सोनभद्र।आज 16 फरवरी को हिण्डाल्को मनोरंजनालय में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा ऊत्साहपूर्वक की गई। हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री सतीश आनंद ने इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया ज्ञान की देवी मां सरस्वती को विद्या प्रदान करने वाली देवी कहा गया है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती की कृपा से जड़बुद्धि भी विद्वान हो जाते हैं। देवी मां सरस्वती के रूप में हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृतियों की संरक्षिका है। हमारे मस्तिष्क में जो आचार-विचार हैं उसका आधार मां सरस्वती ही हैं। इसके पश्चात् मां सरस्वती की वंदना कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर एचआर विभाग के एस.के ब्रह्मचारी, अशोक शर्मा, राजेश सिंह इंदौलिया तथा संजय सिंह, अभिषेक नायर एवं प्रशान्त श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment