15वीं फेडरेशन कप पुरुष साइकिल पोलो चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु उत्तर प्रदेश साइकिल पोलो टीम का चयन परीक्षण कार्यक्रम आज।

By:

On: Sunday, February 14, 2021 4:19 AM

---Advertisement---

(मोहम्मद शाहेनूर हसन “क्राइम जासूस”)
रेणुकूट। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15वीं फेडरेशन कप पुरुष साइकिल पोलो चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु उत्तर प्रदेश साइकिल पोलो टीम का चयन परीक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी 2021 (यानी आज) को हिण्डाल्को फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों का चयन सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर किया किया जाएगा। उत्तर प्रदेश साइकिल पोलो संघ के सचिव राजेश सिंह इन्दौलिया ने विगत दिनों पूर्व को इस बाबत जानकारी दी थी।


इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी चयन परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित खिलाड़ी दिनांक 18 से 20 फरवरी 2021 के मध्य देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली 15वीं फेडरेशन कप पुरुष साइकिल पोलो चैम्पियनशिप में उ.प्र. साइकिल पोलो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक खिलाड़ी 14 फरवरी 2021 को हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान पर राजेश सिंह इंदौलिया, आरपी सिंह एवं संजय कुमार सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment