युवा व्यवसायी के आकस्मिक निधन पर रखा मौन,शोक संवेदना

By:

On: Thursday, June 25, 2020 2:29 PM

---Advertisement---

युवा व्यवसायी के आकस्मिक निधन पर रखा मौन,शोक संवेदना

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के बूटबेढवा ग्राम पंचायत निवासी युवा व्यवसाय अनिल कुमार केसरी 32 पुत्र लाला केसरी का आकस्मिक निधन बीती रात्रि को हो जाने से व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ पडी वही आज सुबह से दोपहर 12:00 बजे तक सारे व्यापारीयो ने अपने-अपने प्रतिष्ठान व दुकान बंद करके मृत आत्मा को शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अमल जायसवाल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहां की क्षेत्र का एक कर्मठ व युवा व्यवसाई अनिल कुमार केसरी जो विंडमगंज बाजार में किराना के थोक एवं खुदरा व्यवसाई थे इनकी मौत कल बुधवार को दोपहर में अपने प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को कीराना सामानों की खरीद बिक्री करने के दौरान एकाएक गिरकर बेहोश हो गए जिन का प्राथमिक उपचार स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक के यहां करा कर हालात गंभीर होता देख वाराणसी ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने श्रद्धांजलि में कहा कि हम सभी के बीच क्लब के सदस्य व युवा व्यवसाई अनिल कुमार केशरी का आकस्मिक निधन एकाएक हो जाना अपूर्ण क्षति है हम ऐसे युवा व्यवसाई के निधन से काफी मार्महत है इनके मृत आत्मा की शांति के लिए हम सभी क्लब के लोग 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से शांति के लिए प्रार्थना करेंगे इस मौके पर प्रभात कुमार गुप्ता सुमन कुमार गुप्ता अक्षैबरनाथ केशरी आनंद कुमार जयसवाल वीरेंद्र कुमार नंदकिशोर गुप्ता संजय कुमार गुप्ता आशीष जैस्वाल मुकेश केशरी राजकुमार केशरी जितेन्द्र तिवारी जितेंद्र उपाध्याय छोटे लाल रजक दीपक गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा इस दुख की घड़ी में परिजनों को आत्मबल देने की कामना की

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment