खड़ी ट्रक में 11 हजार बोल्टेज के तार में सटने के वजह से खड़ी ट्रक में लगी आग..ट्रक चालक के सुझबुझ के कारण एक बड़ी घटना होने से टला हादसा।

By:

On: Tuesday, February 9, 2021 2:16 PM

---Advertisement---

(अनिल जायसवाल”क्राइम जासूस”)

डाला/ सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ हरियाणा स्टोन के पास खड़ी ट्रक में 11 हजार बोल्टेज के तार में सटने के वजह से खड़ी ट्रक में आग लग गई,

­

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक के सुझबुझ के कारण एक बड़ा  हादसा टला।जैसे ही ट्रक में आग लगा तो ट्रक चालक ने तत्काल ही ट्रक को खदान से निकल रहें पानी में ट्रक को दौड़ा दिया और वहीं पर पाइप द्वारा ट्रक के आग बुझवाया गया। इस यह ट्रक वाराणसी से डाला गिट्टी लोड करने आया था और हरियाणा स्टोन के पास ट्रक खड़ी करके गिट्टी के बारे में जानकारी ले रहा था।

इस घटना की सूचना डाला पुलिस वं विजली विभाग को स्थानीय लोगों के द्वारा दिया गया और सूचना पाकर डाला पुलिस चौकी इंचार्ज एस के सोनकर मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए और विजली विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे।ट्रक चालक अशोक कुमार पुत्र बाबू लाल निवासी नागनार हरइया सोनभद्र वं खलासी राजेश कुमार पुत्र मुरारी प्रसाद निवासी देवखर नवगढ बताया जा रहा है।

इस घटना को देखते हुए डाला चौकी इंचार्ज एस के सोनकर ने विजली विभाग के जे.ई. अक्षय कुमार यादव से फोन बात कर डाला क्षेत्र के सभी डैमेज तार वं लटकते हुए तार को दुरुस्त कराने के लिए कहा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment