अलंदुर/चेन्नई (टेमिलनाडु)
जनपद सोनभद्र के मुर्द्धवा (लालता सिंह पेट्रोल पंप) निवासी श्री राम नागिना सिंह के पुत्र श्री अशोक सिंह जो CISF में डिप्टी कमांडेंट पद पर अलंदुर एयरपोर्ट,चेन्नई (टेमिलनाडू )में कार्यरत है,
काम ऐसा है कि दिन भर काफी लोगो से मिलना होता है,ऐसे फ्रंट लाइन पर कार्यरत लोगो को सरकार द्वारा सबसे पहले वैक्सीन मुहैया कराई गई है।
डिप्टी कमांडेंट श्री अशोक सिंह फ्रंट लाइन में कार्यरत होने के कारण उनको आज यानी 9 फरवरी को प्रातः9 बजकर 50 मिनट पर कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज वैक्सीनेटर उमा महेशवरी के हाथों फ्लाईओवर अलंदुर स्थित वैक्सीनेशन सेंटर (चेन्नई, टेमिलनाडू ) में लगा ।

श्री अशोक सिंह ने बताया कि इस वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिनों के बाद लगेगा ।

