CORONA UPDATE : रायपुर फिर रेड जोन में शामिल

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 28 जिलों में से 16 जिले कोरोना पॉजिटिव के नए मामलों के सामने आने से रेड जोन में शामिल हो गए हैं. छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी की गई सूची में रेड जोन में बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ के साथ बालोद, कोरबा, राजनांदगांव, अंबिकापुर, कवर्धा, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, जशपुर, कांकेर, कोरिया, महासमुंद और मुंगेली शामिल है.

बता दें कि प्रदेश में कल कुल 45 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 427 है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment