(सत्यपाल सिंह”क्राइम जासूस”)
म्योरपुर/ सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के डी एम श्री अभिषेक सिंह ने निर्माणाधीन म्योरपुर हवाई पट्टी का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लेकर संबंधितों को तमाम तमाम दिशा निर्देश दिए।
तत्पश्चात विकास खंड म्योरपुर के कुंडाडीह के औरहवा टोले में साडा से बन रही बंधी का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की।शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने रिजनल कनेक्टिविटी के तहत म्योरपुर में बन रहे हवाई पट्टी का निरीक्षण कर जायजा लिया और संबंधितों से विस्तृत चर्चा की।एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम ने विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान एयरपोर्ट की 125 मीटर चौड़ाई बढ़ाने की भी बात कही गई।पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया सरकार के मंशारुप 2021 के अंत तक साठ से सौ सीटर एरोप्लेन उड़ाने की योजना है।हवाई पट्टी के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कुंडाडीह के औरहवा टोले में साडा के तहत बन रहे बंधी का निरीक्षण कर बंधी की गुणवत्ता की जांच की और संबंधितों को तमाम दिशा निर्देश दिए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम रमेश कुमार,एसडीओ मनमोहन मिश्रा डीएफओ एमपी सिंह,बीडीओ म्योरपुर, म्योरपुर रेंजर शहजादा इश्माइलुद्दीन,एसओ म्योरपुर अजय कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


