*भाजपा चोपन की महत्वपूर्ण त्रिकोणीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक संपन्न*

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
भाजपा मंडल कमेटी चोपन की महत्वपूर्ण त्रिकोणीय पंचायत चुनाव बैठक ग्रामवासी आश्रम मैं संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया जिसमें सोनभद्र के भाजपा जिला प्रभारी मुख्य अतिथि थे उन्होंने बैठक को संबोधित करने से पहले भाजपा के संस्थापक के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन वंदन किया।
जिनका स्वागत चोपन मंडल प्रभारी किसान नेता अशोक मिश्रा व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की जैसा की आप सभी जानते हैं कि अभी त्रिकोणी पंचायत चुनाव होना है जिसमें सभी सेक्टर बूथ के पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है और आप सभी से संगठन यहां आशा करती है की आप लोग पूरे मनोयोग के साथ हर ग्राम पंचायत में अपना प्रधान सदस्य जिला पंचायत सदस्य को जिताने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे और यह मेरा विश्वास है कि जिस हिसाब से हमारी सरकार ने जनता के लिए काम किया उसका फायदा हमें निश्चित रूप से मिलेगा और हम सभी पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को विजई दिलाकर अपने मंडल व भाजपा को मजबूत बनाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रामचंद्र निषाद, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक मौर्य, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पांडे, कमलेश चौबे, उमेश पटेल मंडल के समस्त पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री विकास चौबे ने किया,

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment