अनिल जायसवाल,,
डाला सोंनभद्र
स्थानीय डाला चौकी क्षेत्र में दो अलग- अलग जगहों पर कार व ट्रक में टक्कर हो गयी दोनों घटनाओं में कार चालक को हल्की चोट लगा बाल बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को शुबह में पहले बाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने चोपन के तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रही ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में पहले से जा रही कार में जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर के बाद कार सवार युवक घायल हो गया । वही दूसरी घटना डाला बाजार के रामलीला मैदान के सामने एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे रेणुकूट की तरफ जा रही कार ट्रक के सामने आ गयी जिसमें ट्रक चालक ने समझदारी दिखाते हुए।तेज ब्रेक मार कर गाड़ी खड़ी कर दी और जिससे कार चालक बाल बाल बच गया। देखते देखते डाला बाज़ार में गाड़ियों का लंबी जाम लग गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने बाधित सड़क को तत्काल ही खुलवाया और ट्रक को कब्जे में लेते हुए अग्रीम कार्यवाही में जुट गई इन दोनों घटनाओं में कोई हताहत नही हुआ ।

