(वली अहमद सिद्दीकी,प्रधान सम्पादक”क्राइम जासूस”)
मध्यप्रदेश के जनपद सिंगरौली में 2 फरवरी 2021 को कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा विगत रात्रि मे जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा संचालित रैन बसेरा सहित ट्रामा सेंटर का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा रैन बसेरा में महिला-पुरूषो के लिए बनाये गये कक्षो में ठहरने वाले व्यक्तियों से चर्चा कर उनका कुशल छेम पूछा गया ।
उन्होने ट्रामा सेटर का निरीक्षण कर भर्ती मरीजो के परिजनो से उनका कुशल क्षेम पूछा।एवं संबंधित अधिकारी को अवश्यक निर्देश दिये गये।
कलेक्टर ने रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में ठहरने वाले व्यक्तियो की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होने रैन बसेरा में ठहरे हुए व्यक्तियों से चर्चा कर सर्दी के मौसम में रजाई, कम्बल, पंलग की व्यवस्था के संबंध मे जानकारी ली ।
कलेक्टर ने रैन बसेरा में बनाये गये शौचालय-बाथरूम की व्यवस्था देखी। एवं निगमायुक्त को रैने बसेरा की साफ-सफाई व्यवस्था नियमित रूप से कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने केयर टेकर से भी रैन बसेरा की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के द्वारा बैढ़न बस स्टैड, जयंत बस स्टैड, सहित प्रमुख स्थलो का निरीक्षण किया गया। बड़ती ठण्ड को देखते हुये कलेक्टर ने निगमायुक्त को प्रमुख स्थलो पर अलवा जलाने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम ऋषि पवार, नगर निगम आयुक्त आर.पी सिंह, तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

