*शिव मंदिर चोपन गांव से राम जन्मभूमि निर्माण हेतु भक्तो ने शोभायात्रा निकाल दिया संदेश

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ग्राम पंचायत चोपन गांव से शिवमन्दिर से मेढरवाई मन्दिर तक लगभग 3 किलोमीटर पैदल चल कर जय श्री राम के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई।जिसमे अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से निधि निधि समर्पण अभियान का आरंभ हो चुका है। शोभायात्रा के क्रम में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने भगवा झंडा लिए श्रीराम के जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने शोभायात्रा के माध्यम से लोगो को अपने इच्छानुसार भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु अपना योगदान देने का एक संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।इस यात्रा में श्यामाचरण गिरी, गणेश तिवारी, जनार्दन बैसवार,विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष विष्णुकांत मौर्य, हिंदू युवा वाहिनी जिला मंत्री कमलेश सोनकर, नागेश्वर गोड़,दिनेश रावत,धर्मेंद्र मिश्रा,संदीप,जीरा देवी,बृजेश पाण्डेय, कलावती ,मुनिया,लीलावती,रिंकू मोदनवाल व सैकडों की संख्या मे रामभक्त उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment