बिना बोर्ड के भांग की दुकान पर गाजा की बिक्री फिर शुरू

---Advertisement---

 

कप्तान साहब एक नजर इधर भी
संवाददाता चोपन
अशोक मद्धेशिया
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय राजमार्ग पर बीच बाजार में स्थित भांग की दुकान पर फिर से अवैध गांजा की बिक्री शुरू हो गया हैं आपको बताते चलें कि सोन पुल उस पार पटवध और चोपन मुख्य मार्केट बकरा की दुकान के सामने भांग की दुकान है जिसके सेल्समैन द्वारा भांग के साथ-साथ गाजा की भी बिक्री बिना डर भय के की जाती है गाजा की पुलिया का रेट ₹40,₹80,₹120 हैं ज्यादातर मध्यम वर्गीय व गरीब परिवार के युवा नौजवान व अन्य वर्ग के लोग इस नशे का शिकार है कभी-कभी तो इन नौजवानों के पास पैसा नहीं रहने पर अपने नशे की पूर्ति के लिए गलत रास्ता भीअख्तियार करना पड़ता है।
अभी कुछ दिनों पूर्व स्थानीय नागरिक व पत्रकारों ने चोपन बाजार में स्थित भांग की दुकान पर रंगे हाथ गाजा पकड़ कर चोपन पुलिस को सौंपा था और उस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई थी लेकिन कुछ दिन बंद रहने के बाद फिर से भांग की दुकान खुल गई और पुराने रवैया को अपनाते हुए सेल्समैन द्वारा भांग के साथ गाजा की भी बिक्री की जाती है स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन का ध्यान इस पर आकर्षित कराते हुए मांग किया कि भांग की दुकान पर हो रहे अवैध गांजे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाया जाए जिससे समाज के नौजवान इस नशे के लिए असामाजिक कार्य न करें जैसा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी की मंशा है की अवैध किसी भी तरह का कार्य या नशा से संबंधित मामला हो तो पुलिस तत्काल रोक लगाकर कड़ी कार्रवाई करें

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment