चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रेलवे मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रेलवे बनाम चोपन (A) टीम के बीच खेला गया मैच कई मोड़ पर दर्शकों के बीच रोमांच पैदा कर दिया। दर्शकों ने मैच का लुफ़्त उठाया। चोपन (A) टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाई। चोपन की तरफ से सफल बल्लेबाज रवि जायसवाल रहे। जिन्होंने मात्र 11 बाल पर 34 रन की शानदार पारी खेल कर अपने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुचाया। अंकुश ने भी चोपन टीम के लिए 34 रनों की उम्मदा पारी खेल कर टीम को शुरुआत अच्छी दी। उन्होंने ने 34 रन बनाने के लिए 21 गेंदों का सामना किया। रेलवे की तरफ से मुकेश सफलतम गेंदबाज रहे। जिन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में 2 अहम विकेट लिए। वही रेलवे की 133 रनों का पीछा करने उतरी, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के कप्तान और स्पिनर बॉलर विनीत पांडेय ने अपने स्पीन और फ्लैट गेंदों से रेलवे के बल्लेबाज को परेशान कर दिया। विनीत ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल कर विपक्षी टीम के हौसले को तोड़ दिया। एक के बाद एक विकेट गिरते रहने से रेलवे की टीम 93 रनों के अपने कुल स्कोर पर आलआउट हो गई। रेलवे की तरफ से रोशन ने 12 बाल पर 22 रनों की शानदार पारी अपने टीम के लिये खेली। संतोष ने 17 रन की पारी 9 बाल पर खेल कर अपने टीम को शर्मनाक हार से बचा लिया। चोपन(A) की टीम ने 40 रनों से जीत हासिल कर फ्रेंडली मैच को अपने नाम कर लिया। मैच में अम्पायर मियाजुद्दीन उर्फ बबलू एवं सूरज रहे। जबकि कमेंटेटरी शाकिब खान और स्कोरर की भूमिका शमसाद ने निभाई। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच को लेकर चोपन के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जिसका नतीजा यह रहा कि रेलवे ग्राउंड चारों तरफ दर्शकों से भरा रहा। जिस टीम का प्रदर्शन खराब रहा या जिस टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा। उस टीम को अपने-अपने सपोर्टरों ने सपोर्ट किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिला। दर्शकों की मांग पर अब अगला फ्रेंडली मैच जल्द होने की संभावना है।
*चोपन(A) और रेलवे की टीम के बीच खेला गया फ्रेंडली मैच, चोपन(A) टीम ने 40 रनों जीत हासिल की*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, January 26, 2021 12:35 PM
---Advertisement---

