*भाजपा मण्डल की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक व संगठन समीक्षा सम्पन्न

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता मे शुक्रवार को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व मासिक बैठक व संगठन समीक्षा की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे भाजपा प्रत्याशियों को बहुमत प्रथम प्राथमिकता है। बैठक को सम्बोधित करते समय भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीढ पार्टी पदाधिकारी व बूथ पर लड़ने वाले बूथ प्रभारी/अध्यक्ष बूथ के समस्त कार्यकर्ता हैं इनकी उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब समय आ गया है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी जो‌ भी प्रत्याशी तय करेगी हम सभी प्रचार प्रसार प्रथम विजेता बनाएंगे और साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जब भी भाजपा कार्यालय पर बैठक की जाती है सभी को फोन से सूचना दिया जाता है इसके बावजूद आज जो भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लेट पहुंचे हैं इस पर उन्हें विशेष ध्यान देना चाहिए और निकट भविष्य में जब भी मीटिंग हो समय से आने का कष्ट करें हम तुम्हें सभी का आभार व्यक्त करते हुएधन्यवाद किया व वह बैठक का समापन किये।
इस अवसर पर‌‌ :- भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी, बिट्टू सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह, बृजेश पांडे, मंडल महामंत्री विकास चौबे, मंडल कोषाध्यक्ष नामित सभासद धर्मेश जैन, भाजपा सभासद अनिल जायसवाल, महिंद्र केसरी, बूथ प्रभारी तीरथ राज शुक्ला, बूथ रामवृक्ष साहनी, गणेश पाल, मुकेश पटेल, राजेश कुमार, सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment