विहिप व भाजपाईयों ने निकाला शोभायात्रा

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह,,

सोनभद्र/अनपरा। विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण व जन जागरण अभियान बहुत धूमधाम से निकाला गया। जिसमे भाजपा नेता, आरएसएस, बजरंग दल व व्यापारियों ने शोभायात्रा मे भाग लिया। शोभायात्रा लैंको कालोनी गेट से शुरू हुआ जो नेहरू चौक औड़ीमोड, कुड़िया टोला, बजरंगनगर, काशीमोड़ होते हुए डिबुलगंज पहुंचा फिर वहां से वापस नेहरू चौक पर समापन किया। रास्ते मे जगह-जगह महिलाएं बच्चे शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा किया और रथ पर सवार श्री राम, सीता व हनुमान जी की आरती उतार माला पहनाया।
जन जागरण अभियान का संचालन कर रहे भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभा शंकर मिश्रा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद भगवान श्री राम मंदिर निर्माण का फैसला आया। ये हमारे लिए बहुत ही हर्ष की बात है। सभी लोगों को मंदिर निर्माण मे जिस प्रकार से हो सके उस प्रकार से सहयोग करना चाहिए। श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह के जिला विभाग सह प्रमुख मुकेश तिवारी ने लोगों से अपील किया कि भगवान श्रीराम जी भव्य मंदिर निर्माण मे अपना सहयोग दें। ₹10 रूपये से लेकर ₹100व हजारों तक सहयोग कर सकतें हैं। शोभायात्रा मे भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, प्रमोद शुक्ला (बाबा), व्यापार जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सरजू बैस, कुंदन सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment