**चोपन गुरुद्वारा में मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की (354) वीं जयंती,* *

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

प्रकाशोत्सव में शामिल हुए हर धर्म महिलाएं पुरुषों ने भाग लिया


देशभर के गुरुद्वारों में बुधवार को सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की (जयंती) मनाई जा रही है। वही चोपन के स्थानीय गुरुद्वारा में ओबरा डाला चोपन के समस्त सिख समुदाय के लोग एकत्रित होकर सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की 354 वां जयंती बड़े धूमधाम से मनाई व प्रकाशोत्सव पर्व के मौके पर गुरुद्वारा मंदिर को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। दो दिन‌ पाठ व आज बीस शब्द कीर्तन सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सिखों साथ-साथ स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका और प्राथना की। मुगलसराय से आये रागीजत्था सतपाल सिंह व साथियों द्वारा सुबह शबद कीर्तन किया गया। लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमे स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भी लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। सबद कीर्तन के पश्चात भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य/प्रमुख समाज सेवी प्रदीप अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उस्मान अली, अनीस अहमद इत्यादि लोगो साफा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरदार महताब सिंह ने बताया कि गुरु साहब का जन्म सन 1666 में पटना साहब में हुआ। बचपन पटना साहब में ही बिता। गुरु जी ने पथ भ्रष्ट जनता को सही मार्ग दिखाने के लिए धर्म, जाति, देश भाषा के कारण उत्पन्न विभिन्नता समाप्त कर एकता स्थापित करने के लिए यह समझाया कि मंदिर, मस्जिद, पूजा नमाज यथा हिन्दू-मुसलमान में मूलत: कोई भेद नहीं है। यह केवल दिखावा मात्र है। इतना ही नहीं आत्मा भी परमात्मा का ही एक अंश है। इस दौरान सरदार सतनाम सिंह, सरदार कवलजीत सिंह, सरदार बीरा सिंह, मनोज सिंह सोलंकी, हिंदू युवा वाहिनी जिला मंत्री, कमलेश सोनकर, राजेश्वर मद्धेशिया, गोपाल गुप्ता, गोपाल, अजय, रवि ओझा, रोहित तिवारी, शुभम चौरासिया, मोना सर , विवेक यादव, अजीत सिंह प्रधान, दीपक सिंह, प्रेम सिंह , जसमेर सिंह, हरदयाल सिंह, जितेंद्र पालहा, अमित सिंह, छात्र नेता हरज्योत सिंह मोंगा, भूपेंद्र सिंह ,अमरदीप सिंह राजेश अग्रहरि,गोपाल सूद, अजय भाटिया समेत सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment