मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

---Advertisement---

 

लखनऊभारतीय जनसंघ के भारतीय जनसंघ के संस्थापक और इसके पहले अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्यतिथि पर देश आज उनको नमन कर रहा है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल में वेंटीलेटर सेवा का भी उद्घाटन करेंगे। पंडित जवाहर लाल नेहरु की अंतरिम सरकार में मंत्री रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

भारतीय जनता पार्टी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। उनकी पुण्य तिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए ट्वीट किया है, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देशभक्त और स्वाभिमानी राष्ट्रवादी थे और उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समॢपत कर दिया था। एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए उनका जुनून हमें प्रेरित करता है और हमें 130 करोड़ भारतीयों की सेवा करने की ताकत देता है।

33 साल की उम्र में बने कुलपति

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म छह जुलाई 1901 को कोलकाता के एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम आशुतोष मुखर्जी था, जो बंगाल में एक शिक्षाविद् और बुद्धिजीवी के रूप में जाने जाते थे। कोलकाता विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1926 में सीनेट के सदस्य बने। वर्ष 1927 में उन्होंने वकालत की परीक्षा पास की। इसके बाद 33 वर्ष की उम्र में कलकत्ता यूनिवॢसटी के कुलपति बने थे। यहां पर चार साल के कार्यकाल के बाद कांग्रेस की ओर से कोलकाता विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस से मतभेद होने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया और उसके बाद फिर से स्वतंत्र रूप से विधानसभा पहुंचे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment