सरकार बढ़ते हुए तेल का दाम वापस नहीं लेतीं है तो चंदौली के किसान आंदोलन करेंगे : मनोज सिंह काका

---Advertisement---

 

चंदौली, कमालपुर। डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने खेत में रस्सी के सहारे ट्रैक्टर खींच कर प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका के नेतृत्व में एवती गांव में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता के कारण तेजी से पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोत्तरी हो रही है। इससे किसानों को खेती किसानी में दिक्कत हो रही है। बारिश के बाद खेतों में धान की रोपाई शुरू हो गई है, लेकिन डीजल महंगा होने से खेतों की जुताई में दिक्कत हो रही है। महंगा डीजल होने से ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा डेढ़ से दोगुना तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि बढ़ते डीजल पेट्रोल का दाम वापस नहीं लेती है तो हम सोशल डिस्टेंडिंग का पालन करते हुए पूरा चंदौली हाईवे जाम करवाऊंगा, पूरा किसान इसका विरोध करेगा। इसके बाद पूर्व सपा नेताअें ने खेत में ट्रैक्टर को रस्सी के सहारे खींच कर विरोध जताया। इस मौके पर अजीत ,सत्या, विनोद सिंह, केपी यादव, मनोज मौर्या मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment