पिपरी/सोनभद्र।
रिहंद जल विद्युत गृह, पिपरी परिसर में Er. शशि कान्त राय, अधिशासी अभियंता के प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन प्रयास फाउंडेशन के माध्यम से किया गया।

शिविर में रिहंद जल विद्युत गृह के कार्मिकों एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों सहित कुल 37 रक्तदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्री शशि कान्त राय ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए सभी कार्मिकों एवं CISF के जवानों को स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रेरित किया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में Er. शशि कान्त राय, अधिशासी अभियंता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के साथ-साथ श्री राजेश कुमार, सहायक अभियंता, श्री असीम कुमार सिंह, सहायक अभियंता एवं श्री प्रशांत तिवारी, अवर अभियंता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के समन्वित प्रयासों एवं सहयोग से शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग प्रदान करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
रक्तदान के उपरांत सभी रक्तदाताओं के लिये फल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी। साथ ही रक्तदाताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में रिहंद जल विद्युत गृह के कार्मिकों, CISF के जवानों, प्रयास फाउंडेशन तथा आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

