“सेवा संकल्प अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत रेनुकूट नगर पंचायत में मेडिकल कैम्प का आयोजन ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Thursday, September 24, 2026 4:33 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।

आज गुरुवार दिनांक -24/09/2026 को
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम’ के अंतर्गत ईएसआई डिस्पेंसरी रेणुकूट एवं ईएसआई चिकित्सालय पिपरी के संयुक्त तत्वावधान में नगर पंचायत रेणुकूट परिसर में एक स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य आमजन एवं श्रमिक वर्ग को ईएसआई द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जागरूक करना तथा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि मणि त्रिपाठी एवं डॉ. बृजेश कुमार मौर्य द्वारा उपस्थित लोगों को ईएसआई की विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं, उपलब्ध सेवाओं एवं लाभार्थियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में लगभग 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की रक्तचाप (BP), रक्त शर्करा (Blood Sugar) एवं वजन की जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करने के साथ-2 आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत रेणुकूट की चेयरमैन श्रीमती ममता सिंह व पूर्व चेयरमैन श्री अनिल सिंह द्वारा ईएसआई की टीम का स्वागत किया गया। उन्होंने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों को ईएसआई द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी एवं औषधालय रेणुकूट के संयुक्त शिविर के सफल आयोजन में श्रीमती साधना कुशवाहा, श्री शैलेंद्र कुमार शुक्ला, श्री राकेश कुमार एवं श्री शैलेंद्र सोनकर का सक्रिय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि मणि त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों के माध्यम से श्रमिकों एवं आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा निवारक एवं प्रोत्साहक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now