सोनभद्र।18 सितंबर को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ विकासखंड चतरा के कर्मचारियों की बैठक हुई बैठक में सर्वसम्मति से
ब्लाक अध्यक्ष, परमानंद
ब्लॉक मंत्री, सालवंत राव
कोषाध्यक्ष, ब्रजराज
संगठन मंत्री, तेजबली
संयुक्त मंत्री, लक्ष्मण मौर्य
को निर्वाचित किया गया उक्त कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी के जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे, जिला मंत्री लल्लू प्रसाद,, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल जी , सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रबली सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे , पदाधिकारी ने एकता दिखाते हुए, शीघ्र ही अपनी मांग जैसे पुरानी पेंशन बहाली,चतुर्थ श्रेणी की भर्ती शुरू की जाए, आठवें पे कमीशन सहित अन्य मांगों को लेकर संवाद व संघर्ष जारी रखेंगे , जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे व जिला मंत्री लल्लू प्रसाद ने कहा कर्मचारी अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्य को पूरा कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल जी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी की भर्ती चालू की जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए,, नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने शपथ लेते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी पर निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया, निर्वाचित पदाधिकारी का चंद्रबली सिंह जी ब्लॉक अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ चतरा ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
*चतुर्थ श्रेणी के ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द और ब्लाक मंत्री सालवंत राव बने*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 18, 2026 10:45 PM
---Advertisement---

