सीएचसी की बदहाल स्थिति पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज शुक्रवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के बदहाल व्यवस्था पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षक से जल्द सुधार का मांग किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शाम करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचा और अधीक्षक डॉ. वरुण निधि से मुलाकात कर अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।इस दौरान अधिवक्ताओं ने मरीजों के इलाज में हो रही दुर्व्यवस्था, अस्पताल के बेड से लेकर चारों तरफ फैली गंदगी शौचालय में दुर्गंध, बेड पर चादर नहीं तथा अन्य तमाम समस्याओं को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से भी करने की बात कही।अस्पताल की बदहाली से रूबरू हुए अधीक्षक डॉ. वरुण निधि ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल की दुर्व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा।
इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, आनंद कुमार, पीयूष अग्रहरि, प्रमोद गुप्ता कृष्ण मुरारी अग्रहरि प्रेमचंद गुप्ता सुनील द्विवेदी राकेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now