*संत जोसेफ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 49वाँ स्थापना दिवस*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर /सोनभद्र  संत जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी शक्तिनगर में विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का उद्देश्य विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शैक्षिक उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के योगदान को स्मरण करना रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक परंपराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय में सेवारत पूर्व प्रधानाचार्यों के अभूतपूर्व योगदान की सराहना करते हुए उनके अथक प्रयासों एवं त्याग की भावना को नमन करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, समर्पण, ईमानदारी तथा सेवा भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल मैग्जीन का भी अनावरण प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा, अशोक कुमार मुख्य अतिथि, बीजू वर्गीस मुख्य संपादक एवं संपादक मंडल के सदस्यों जिम्मी थॉमस, डॉ0 योगेंद्र तिवारी, अरुणमोहन, सोलिमोल तथा एंथोनी लंगन की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम शिक्षक टाइट्स क्रास्ता के निर्देशन में हुआ जिसमें कक्षा 8 के छात्रों मिशा शाह, आरुष, रिफा, आतिफ, भव्या, आरिन, अथर्व, अनुषा, अदिति, अलीशा एवं राज ने प्रार्थना तथा विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया। संचालन अर्जित एवं आराध्या कुमारी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now