*सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने स्टार लगाकर दी बधाई*
सिंगरौली। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में सिंगरौली जिले में पदस्थ उप निरीक्षक उदय करिहार, उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक सूरज सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने तीनों नवपदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर नवीन पद के अनुरूप स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने कहा कि पदोन्नति पद में वृद्धि के साथ साथ जिम्मेदारियों और दायित्वों में भी वृद्धि है। उन्होंने तीनों नवपदोन्नत निरीक्षकों से अपने अनुभव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सेवा में पूर्ण समर्पण से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी निरीक्षक उदय करिहार, निरीक्षक पवन कुमार सिंह एवं निरीक्षक सूरज सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

