*पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने जनसुनवाई में व्यक्तिगत रूप से सुनीं आमजन की समस्याएं*

---Advertisement---

 सिंगरौली म.प्र.।*पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने जनसुनवाई में व्यक्तिगत रूप से सुनीं आमजन की समस्याएं**आज दिनांक 08 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों एवं फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।*

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कई शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई कराई गई, जबकि अन्य प्रकरणों में निष्पक्ष जांच एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

*जनसुनवाई के दौरान थाना प्रभारी नवानगर श्री राकेश साहू, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*

*सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के संवेदनशील, पारदर्शी एवं त्वरित निराकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now