श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दुद्धी मे निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की भीड़ रही मौजूद।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे आज रविवार को सौहार्द पुर्ण माहौल मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर कस्बे के विभिन्न मंदिरों एवं पूजा स्थलों से भगवान श्री कृष्ण की एक से बढ़कर एक सुंदर व अलौकिक झांकियां निकाली गईं। इनमें मुख्य रूप से राधा-कृष्ण मंदिर से निकली राधारानी कृष्ण की झांकी लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मनमोहक झांकी ने हर किसी का मन मोह लिया।
शोभायात्रा ढोल-तड़ासे व डीजे की गूंज के साथ पूरे नगर में भव्यता से निकाली गई, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय के वातावरण में डूब गया। जुलूस के दौरान युवाओं का उत्साह चरम पर रहा और उन्होंने खुशी में सराबोर होकर जमकर हल्दी पानी खेला, जिससे पूरा माहौल उत्सव के रंगों से सराबोर हो गया।
जुलूस अमवार मोड़ , श्री संकटमोचन मंदिर तिराहा,बस स्टैंड के साथ नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा रामलीला (टीसीडी)मैदान पहुंची। मैदान में पारंपरिक दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां युवाओं की टोली ने भारी उत्साह के साथ मटकी फोड़ी। इसके बाद जुलूस पुनः नगर भ्रमण पर निकला और जय श्री कृष्णा व हरि बोल के जयकारों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर मस्जिद गली से होते हुए विसर्जन स्थल शिवाजी तालाब पहुंचा।जहां पूरे विधि विधान और धार्मिक रीति रिवाजों के साथ भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं का जल में विसर्जन किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभारक साहनी तथा प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ पूरे मार्ग पर लगातार गश्त करते रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now