गणेश पूजा को लेकर प्रशासन एवं सीआईएसएफ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

---Advertisement---

 

शक्तिनगर। सोनभद्र गणेश पूजा को लेकर बलिया नाला क्षेत्र स्थित विजय कंस्ट्रक्शन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से बलिया नाला क्षेत्र एवं आसपास की कंपनियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों एवं पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए।

अधिकारियों एवं आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और प्रशासन के सहयोग से पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मंगलमय वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी है।

इस दौरान अजीत तिवारी, शिवकुमार सविता (अध्यक्ष), राजू ठाकुर, रितेश शर्मा, राजू यादव सहित बलिया नाला क्षेत्र के समस्त नगरवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों में गणेश पूजा को लेकर काफी उत्साह है और पूजा को धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now