अनपरा सोनभद्र l
पुलिस के मुताबिक करीब ₹3.50 लाख कीमत का लोहे का कबाड़ बरामद किया गया है, जबकि लगभग ₹20 लाख कीमत का ट्रक भी जब्त कर लिया गया। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि UP64CT9483 नंबर के ट्रक में लोहे का कबाड़ भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस की घेराबंदी में ट्रक पकड़ा गया, लेकिन चालक कबाड़ के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में कबाड़ को पचौर रोड स्थित दुकान से लोड कराने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है—कबाड़ कहां से आया, किसका है और इस खेल में कौन-कौन शामिल है? 10 टन कबाड़, ₹20 लाख का ट्रक और चोरी की आशंका… अब जांच में खुल सकते हैं कई बड़े राज!
सिंगरौली में चोरी के कबाड़ पर बड़ी चोट! बैढ़न पुलिस ने 10 टन चोरी का लोहा लदा ट्रक दबोचा
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, September 5, 2026 4:48 PM
---Advertisement---

