सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित गोंडवाना भवन मे आगामी 6 सितंबर को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता मे आयोजित की जायेगी,जिसकी सूचना सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने मीडिया को दिया।
बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 6 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे पार्टी की मासिक बैठक शुरू होगी, जिसमे सेक्टर, बूथ, तहसील और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी प्रमुख रूप से भाग लेंगे।
इस बैठक मे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की गरिमामयी उपस्थिति के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ व स्थानीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

