*सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में संत जोसफ की छात्रा को रजत पदक*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन द एबी’ज रोवलैंड स्कूल, हरहुआ, वाराणसी में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-17 बालिका टीम स्पर्धा में विद्यालय की चार खिलाड़ियों ने भाग लिया और टीम ने क्वार्टर फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-17 बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा में विद्यालय की छात्रा ट्यूलिप बोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खेल प्रशिक्षकों सहित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, खेल-भावना और विद्यालय के मार्गदर्शन का परिणाम है। छात्रों के साथ खेल प्रशिक्षक जेम्स रॉल्फ एवं शिक्षिका सीमा गागरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now